लव राशिफल 16 नवंबर- तेरी दुनिया से हमलेके चले तेरा ग़म दम भर के लिए तो आजा

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 04:50 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में उत्साह और रोमांस बना रह सकता है। पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर घूमने का प्लान बन सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल जातकों को किसी पुराने परिचित के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी बातचीत का अंदाज पार्टनर का दिल जीत सकता है। रिश्ते में चल रही किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में कोई वादा न करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और प्यार आपका दिन खुशनुमा बना देगा। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति की याद सता सकती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में रोमांस का रंग गहरा हो सकता है। पार्टनर आपकी किसी बात से खुश होकर आपको खास महसूस करा सकता है। जो लोग शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी छोटी बात को लेकर पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। हालांकि, समझदारी से बातचीत करने पर मामला संभल जाएगा। सिंगल लोगों को किसी के करीब आने का मौका मिल सकता है।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। सिंगल जातकों को किसी की ओर से खास संकेत मिल सकता है। शक और बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में कुछ नए और खूबसूरत पल जुड़ सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। सिंगल लोगों की किसी दोस्त के जरिए खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुरानी नाराजगी दूर करने के लिए दिन अच्छा है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज कामकाज की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इससे उन्हें थोड़ी नाराजगी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपनी व्यस्तता के बीच उनके लिए भी समय निकालें। सिंगल जातकों को किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में कुछ नया देखने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी। सिंगल जातकों को सोशल मीडिया या किसी परिचित के माध्यम से नया कनेक्शन मिल सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपका रोमांटिक अंदाज पार्टनर को काफी पसंद आ सकता है। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करने से आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति की तरफ से सकारात्मक संकेत मिल सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News