व्रतियों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं ! छठ घाटों पर तैनात रहेंगे वरिष्ठ अधिकारी, CCTV से होगी निगरानी

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 10:03 AM (IST)

Chhath Ghat Security Arrangements 2026 : छठ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री खुद कमान संभाले हुए हैं। वह लगातार जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, दिल्ली नगर निगम और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं। शनिवार को भी उन्होंने अधिकारियों से घाटों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बड़े घाटों पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद रहें, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान हो सके। व्रतियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।

मॉडल छठ घाटों पर सुरक्षा का विशेष निगरानी तंत्र 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बार मॉडल छठ घाटों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इन घाटों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है और कैमरों को केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया है। इससे घाटों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आपात आवश्यकता की समय रहते पहचान की जा सकेगी। ऐसी स्थिति सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को तत्काल सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार का उद्देश्य है कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले व्रतियों, महिलाओं, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिले तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्परता के साथ निपटा जा सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News