आस्था के महापर्व में शामिल होंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, डूबते और उगते सूर्य की करेंगी आराधना

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 09:01 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को सोनिया विहार घाट पर व्रतियों के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी, जबकि सोमवार की सुबह आईटीओ स्थित हाथी घाट पहुंचकर उगते सूर्य की उपासना करेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दोनों प्रमुख घाटों पर पहुंचने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

वह रविवार को सोनिया विहार में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचेंगी। यहां वह अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करेंगी। वहीं, 16 नवंबर की सुबह आईटीओ के हाथी घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इस दौरान वह दिल्ली और देश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News