लव राशिफल 22 अक्टूबर - तू साथ न हो तो चार कदम न चल पाऊं तेरी राह पे राह मैं अपनी मोड़ दूं

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 06:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपके साथ अकेले में वक्त बिताने के लिए बहुत रोमांचित और उत्साहित रहेंगे। सिंगल किसी दोस्त के जरिए क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाएंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी अपना ज्यादातर समय आपके साथ व्यतीत करेंगे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के मन की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। सिंगल क्रश के पास जाने का बहाना ढूंढेंगे।  

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी आपको लुभाने के लिए बहुत प्रयास करेंगे पर किसी कारणवश दोनों रोमांस करने में असमर्थ रहेंगे। सिंगल किसी के लिए बढ़ रहे प्यार की फीलिंग को अपने मन में समेट कर रखेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपकी हर बात को महत्व देंगे। जो रिश्ते में प्यार की डोर को और मजबूत करने का काम करेगा। क्रश की एक मुस्कुराहट सिंगल को घायल कर देगी।

                                                                                                                               
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा कर सकते हैं। मैरिड कपल्स हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल क्रश को दूर से देखकर ही खुश होते रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) पुरानी बातों को इग्नोर करके साथी के साथ एक नए सिरे से शुरुआत करेंगे। लव लाइफ मस्त रहेगी। सिंगल क्रश से अपने प्यार का इजहार करने के लिए कोई खास प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी अपने अंदर के रोमांस की आग को शांत करने के लिए फिल्मी तरीके से रोमांस करेंगे। सिंगल क्रश की एक झलक देखने के लिए तरस जाएंगे।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आपके मन में बढ़ रही बेताबी को कम करने की कोशिश करेंगे। नमकीन रोमांस का पूरा मजा लेंगे। सिंगल के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) साथी का हर काम में साथ मिलने से मन और दिमाग दोनों ही प्रसन्न रहेंगे।  एक-दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। सिंगल पहली नजर में ही किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज किसी से कोई खास रिश्ते बनेगा, यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है। शादीशुदा लोग दिल को बहलाने के लिए साथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल अपनी तन्हाई के साथ खुश रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपकी इच्छाओं को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। जिस कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सिंगल दुनिया को भुलाकर अपने एक तरफा प्यार के सपनों में खोए रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज हर काम को छोड़कर साथी आपके साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। सिंगल हर किसी में बस अपने क्रश को ढूंढने का प्रयास करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News