लव राशिफल 3 दिसंबर- आ कर तेरी बांहों में हर शाम लगे सिंदूरी

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 08:10 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लव लाइफ में ख़ुशियां दस्तक देंगी। जिससे दोनों के संबंधों में सुधार आएगा। सुख-चैन से दिन व्यतित होगा। रात को साथी के साथ सुखद अनुभूति होगी।

वृष- आने वाले दिनों में लव लाइफ का भरपूर आनंद उठाना है तो आज से उसकी नींव रखना आरंभ करें अन्यथा रिश्ते को बिखरते देर नहीं लगेगी। वक्त रहते संभल जाएं।

मिथुन- अपने झगड़े के बीच क‍िसी और को न आने दें। जो भी बात है खुद से सुलझाएं। र‍िश्‍ते को आगे बढ़ाना है तो समझदारी से काम लें। संबंध बनाना आसान होता है लेकिन निभाना बहुत मुश्किल।

कर्क- आज आपसी समझदारी से लव लाइफ प्रगाढ़ होगी। सारा दिन बहुत प्रसन्नता के साथ व्यतित होगा। रात का समय बहुत रोमांटिक बीतेगा। हॉलिडे भी प्लान कर सकते हैं।

सिंह- आज साथी के साथ बेहतरीन समय गुजरेगा। कुंवारों की शादी के शुभ संयोग बन रहे हैं। सिंग्लस का रोमांस शुरु होने के भी आसार हैं। घर पर शादी की बात करने के लिए भी शुभ संयोग है।

कन्या- आज लव लाइफ में थोड़ी समस्या हो सकती है। कोई पुराना दोस्त दोनों में हुई गलतफहमी को दूर करने में मदद करेगा। शाम तक सारी मिसअंडरस्टैंडिंग खत्म हो जाएगी।

तुला- आज सारा दिन साथी के साथ दूरी बनी रहेगी। चाहकर भी दोनों न तो मिल पाएंगे और न ही सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से बात हो पाएगी। रात को मिठी नोकझोंक होगी।

वृश्चिक- साथी के साथ हुई मिठी नोकझोंक को दिल पर न लें अन्यथा खुद को संभाल पाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। हंसी-मजाक की बात वहीं पर छोड़ देंगे तो बेहतर होगा।

धनु- आज कोई अपोजिट लिंग मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा। जो भविष्य में काफी अच्छा दोस्त बन सकता है। संभव है साथी को आपकी ये दोस्ती पसंद न आए। सोच-विचार कर कदम उठाएं।

मकर- आज अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़े जागरूक रहें। आपका कोई बहुत करीबी दोनों में दरार डालने का प्रयास कर सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें।

कुंभ- आज कोई बिन बुलाया मेहमान आपके संबंधों को खराब करने का प्रयास करेगा। साथी आपका पक्ष लेते हुए उसे खूब खरी-खोटी सुनाएंगे। प्रेम संबंध का सुखद एहसास होगा।

मीन- आज का समय बहुत उत्तम है। साथी के साथ सुकून एवं शांति से खर्चों को लेकर चर्चा होगी। विदेश यात्रा का प्लान बनेगा अथवा हीरे-मोती से बनी किसी बड़ी वस्तु में इन्वेस्ट करेंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News