Libra 2024 full Horoscope: तुला राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2023 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Libra 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है।  तुला राशि के लिए राहु छठे भाव में शुभ हैं। तुला राशि के लिए शनि योगकारक ग्रह होते हैं। गुरु दो अच्छे भावों के स्वामी नहीं होते। जितने भी जातक इस समय तुला राशि के हैं या तो वो शनि या फिर बुध की दशा से गुजर रहे हैं। करियर की ग्रोथ शनि और बुध में मिलती है। ग्रोथ इनको शनि में मिलेगी। गुरु शुभ गोचर में चल रहे हैं।

नए साल के दिन चंद्रमा इनकी कुंडली में ग्यारहवें भाव में होगा। तीनों ग्रह बहुत ही बढ़िया गोचर में रहेंगे। 2024 में तरक्की के दरवाजे निश्चित तौर पर खुलेंगे। शनि का पंचम का गोचर शुभ नहीं माना गया। अगर आपकी कुंडली में अष्टक वर्ग चार्ट में बढ़िया नंबर मिले हैं तो आपको ये बढ़िया फल करेंगे। जिस दिन शनि शुभ गोचर में आएंगे चंद्रमा जिस दिन शुभ राशि में होते हैं। शनि चांदी के पाए में हैं तो ये बढ़िया फल करेंगे। 2024 में शनि आपको बढ़िया रिजल्ट देंगे। गुरु जब सप्तम में बैठते हैं तो सप्तम से पंचम दृष्टि जाती है धन स्थान के ऊपर। जिनका प्रमोशन रुका हुआ है उनको लाभ मिल सकता है। गुरु की दृष्टि आपके चंद्रमा के ऊपर सीधी। 30 अप्रैल तक ये पॉजिटिव रहेंगे। शनि से गुरु दूसरे भाव में आ जाएंगे। धन और आय के लिहाज से समय बढ़िया रहेगा। कोर्ट से जुड़ा मामला भी निपटता हुआ दिखाई देगा। भाई के साथ अगर कोई मन-मुटाव चल रहा था वो भी सही हो जाएगा।

How will 2024 be for students स्टूडेंट्स के लिए कैसा रहेगा 2024
युवा और छात्र इस समय मंगल और गुरु की दशा में चल रहे हैं। गुरु सप्तम भाव में आ गए हैं। सप्तम में आकर गुरु ने सप्तम भाव को एक्टिवेट कर दिया। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही उनकी शादी हो सकती है। जो सिंगल हैं उनके लिए शनि बैठे हैं अपनी राशि में। यदि आपके मन में किसी के प्रति भावना है तो उसे एक्सप्रेस जरूर कीजिए। गुरु का केंद्रीय प्रभाव है और वो चन्द्रमा को देख रहे हैं। जॉब के लिहाज से समय काफी बढ़िया है। सुख-सुविधाएं मिलेंगी। राहु छठे भाव में हैं तो जो छात्र कोई परीक्षा देने जा रहे हैं तो ओवर कॉन्फिडेंस आपका काम खराब कर सकता है।

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
तुला के लिए उसकी राशि मूल त्रिकोण भाव में आती है। जितने भी सीनियर सिटीजन हैं वो इस समय बुध की दशा से गुजर रहे हैं। पहले चार महीने सेहत का बेहद ध्यान रखना होगा। गुरु बारहवें भाव को प्रोटेक्ट करेंगे। सेहत का ध्यान खास रखें। राहु और केतु का ध्यान बारहवें भाव पर है। जिन लोगों को ड्रिंकिंग की आदात है वो थोड़ा संभल जाएं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News