Jupiter Transit 2021: गुरु का कुम्भ राशि में प्रवेश, बदलेगी देश व मौसम की दिशा और दशा !

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 08:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit 2021: जब भी बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, मेदनीय ज्योतिष के अनुसार लोक भविष्य में एक अद्वितीय बदलाव आता है। गुरु मकर से कुम्भ राशि में चले जाएंगे। कुछ राशि वालों के लिए यह सुखद परिवर्तन होगा। गुरु का शनि की राशि में आना सबसे अधिक मौसम को प्रभावित करेगा। इस वर्ष सर्दी की बरसात, कड़ाके की ठंड, घना कोहरा, स्मॉग, शीत लहर, अधिक बर्फबारी, समुद्री तूफानों, चक्रवातों प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सरकारों और आम जन को सचेत रहना चाहिए। कोरोना प्रभाव कम होता जाएगा। कई राज्यों में राजनीतिक परिवर्तन होंगे।

PunjabKesari Jupiter Transit
खगोल विज्ञान में गुरु ग्रह
बृहस्पति को अंग्रेजी में ज्यूपिटर नाम से जाना जाता है। इसमें हीलियम और हाइड्रोजन गैस है। इस ग्रह को सौर मंडल का ‘वैक्यूम क्लीनर’ भी कहा जाता है। यह पृथ्वी को विनाशकारी हमलों से बचाता है।

PunjabKesari Jupiter Transit
गुरु के राशि परिवर्तन का फल
गुरु ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और कुंभ राशि में 13 अप्रैल, 2022 तक रहेंगे। उसके बाद अपनी स्वयं की राशि मीन में इनका प्रवेश होगा। गुरु के कुंभ राशि में गोचर होने के कारण खासकर 4 राशियों को विशेष लाभ होने वाला है।बृहस्पति ग्रह का गोचर जन्मकालीन राशि से दूसरे, पांचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में शुभ फल देता है। जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जातक के जीवन में प्रगति होती है।

PunjabKesari Jupiter Transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News