बुध की चाल करेगी मालामाल, बरसेगा पैसा !

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh transit 2025- ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 6 जून को अपनी ही मिथुन राशि में गोचर करेंगे और अपनी राशि में आते ही बुद्ध का जलवा भी देखने को मिलेगा और वह कई राशियों को मालामाल भी करेंगे। मिथुन राशि और कन्या राशि बुध की अपनी राशियां हैं और जब भी वह अपनी राशियों में से किसी एक राशि में गोचर करते हैं तो कई राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोल देते हैं और खजाने की थैली भी खोल देते हैं। किस्मत और खजाने की चाबी लेकर 6 जून को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जून महीने की ज्योतिष की यह पहली हलचल होगी।

PunjabKesari Budh transit

बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन एवं अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इन्हें व्यक्ति की तर्क शक्ति और सेंस ऑफ ह्यूमर का कारक भी माना जाता है। बुध से प्रभावित लोग मानसिक रुप से बहुत फर्टाइल यानी तेज दिमाग वाले होते हैं। इनके पास गजब की तर्क शक्ति होती है। ऐसे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है और अपनी वाणी से, अपनी तर्क शक्ति से, अपने विचारों से यह दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वह अच्छे पर अध्यापक होते हैं। अच्छे वक्ता होते हैं। अच्छे उपदेशक होते हैं। अच्छे वकील होते हैं। अच्छे जज होते हैं और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं क्योंकि बुद्ध को बिजनेस का कारक भी माना जाता है। अब जून महीने में बुध ग्रह अपनी पूरी पावर दिखाने वाले हैं और वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना राशि परिवर्तन भी करने वाले हैं। उदय भी होने वाले हैं।

6 जून से बुध ग्रह अपनी ही मिथुन राशि में आ जाएंगे और यह बुद्ध का पहला राशि परिवर्तन होगा। बुध ग्रह अभी अस्त चल रहे हैं और 11 जून को वह मिथुन राशि में ही उदय हो जाएंगे, जिससे उनकी पावर और बढ़ जाएगी। फिर 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में आ जाएंगे। जो चंद्रमा की राशि है। बुद्ध के लगातार दो बार राशि परिवर्तन और उदय होने का कई राशियों पर बहुत सुखद असर देखने को मिलेगा और कुछ राशियों का करोड़पति बनने का सपना भी साकार होगा। कौन सी राशियां लकी रहने वाली हैं और किन राशियों पर बुद्ध की कृपा बरसने वाली है, जानते हैं-

PunjabKesari Budh transit

ऐसी पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आप के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। यह बुद्ध की अपनी राशि है और इसी राशि में बुध ग्रह अब गोचर करेंगे तो मिथुन राशि वालों को जबरदस्त सफलता देंगे। अपना पूरा कमाल दिखाएंगे। मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा और शानदार रहेगा। बुध का गोचर आपके लिए वरदान साबित होने वाला है। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

PunjabKesari Budh transit
तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों का सितारा बुलंद होगा। सरकार की तरफ से भी आपको कोई लाभ मिलेगा।प्रमोशन के योग बनेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को उनके व्यापार में उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नई योजनाएं आपके लिए कारगर रहेंगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है, जो बुध ग्रह की उच्च राशि है। बुध का राशि परिवर्तन करना कन्या राशि वालों को जबरदस्त लाभ देने वाला है। कन्या राशि वालों को बुध इस दौरान हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।

PunjabKesari Budh transit
पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की भी प्रगति होगी और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकती है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि के जातकों के लिए बुध का राशि बदलना किसी वरदान से कम नहीं है। आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा।
इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी, और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Budh transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News