जून में 4 ग्रहों का खेल मचाएगा धूम, सभी राशियों पर पड़ेगा असर

punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 04:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जून का महीना ज्योतिष की दृष्टि से और खगोल विज्ञान की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने ग्रहों का जबरदस्त खेल होगा और इस खेल के चलते कई राशियों को पैसा, शोहरत और कामयाबी मिलेगी। कुछ राशियों की लव लाइफ बेहतर होगी और कुछ राशियों का कैरियर तेजी से आगे बढ़ेगा। कुछ राशियों का बिजनेस चमकेगा तो कुछ राशियों के इनकम के साधन बनेंगे। कुछ राशियों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और कुछ राशियों को रोमांस के मौके मिलेंगे क्योंकि 4 बड़े ग्रह मिलकर इस महीने अपना-अपना प्रभाव दिखाने वाले हैं। इस महीने मंगल अपनी नीच कर्क राशि से निकाल कर अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में आ जाएंगे।

PunjabKesari June 2025 predictions

बुध ग्रह भी अपने ही मिथुन राशि में आ जाएंगे और शुक्र भी अपनी ही वृषभ राशि में आ जाएंगे यानी तीन ग्रह तो अपनी ही राशियों में आकर बहुत पावरफुल हो जाएंगे। जबकि सूर्य अपने मित्र बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो चार ग्रहों का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए गजब का रहने वाला है।

जून महीने में ग्रहों का जबरदस्त खेल पहले हफ्ते से ही शुरू होने जा रहा है। जब ग्रहों के राजकुमार बुद्ध अपनी ही मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके दो दिन बाद 8 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी नीच कर्क राशि का सफर पूरा करके सूर्य की सिंह राशि में आकर अत्यंत पावरफुल हो जाएंगे। 15 जून को सूर्य अपनी मिथुन राशि में आ जाएंगे और बुध ग्रह के साथ मिलकर ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाने वाला बुध आदित्य राजयोग बनाएंगे और महीने के अंत में 28 जून को शुक्र ग्रह अपनी ही वृषभ राशि में गोचर करेंगे। यानी ग्रहों का जबरदस्त खेल जून महीने में होने वाला है और ग्रहों का यह खेल कई राशियों के जीवन में जबरदस्त हलचल मचाने वाला है।

PunjabKesari June 2025 predictions

सबसे पहले मेष राशि की बात करते हैं तो मेष राशि वालों के लिए जून महीना बहुत शुभ रहने वाला है। हालांकि मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद ग्रहों की चाल से मेष राशि वालों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा और  तरक्‍की के शुभ योग बनेंगे। आपके सोशल सर्कल में भी वृद्धि होगी और आप कुछ नए संपर्क भी बनाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए साल का यह महीना ही तरक्‍की से भरा होगा। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

वृषभ राशि की बात करूं तो वृषभ  राशि वाले बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं क्योंकि ग्रहों की चाल आपकी जिंदगी में कमाल दिखाने वाली है। आप काफी सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। करियर के लिहाज से भी यह महीना आपके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। प्रमोशन का तोहफा भी मिल सकता है और अगर प्राइवेट सेक्टर में हैं तो बेहतर पैकेज पर किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर मिल सकता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो अब मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका आपके हाथ आएगा।

मिथुन राशि वाले बहुत लकी रहने वाले हैं क्योंकि ग्रहों की चाल आपके लिए मददगार साबित होगी। बुध ग्रह के साथ-साथ लग्जरी लाइफ के प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे और धन लाभ के अवसर भी आपको प्रदान करेंगे। लव लाइफ भी आपकी बेहतर होगी और प्रेम संबंध परवान चढ़ेगा. देवगुरु बृहस्पति भी मिथुन राशि में ही गोचर कर रहे हैं इसलिए मिथुन राशि वाले काफी लकी रहने वाले हैं।

PunjabKesari June 2025 predictions

कर्क राशि वालों ने विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ भी बेहतर होगी। इनकम के नए साधन बनेंगे लेकिन आपको अपने पेट और पाचन तंत्र का ख्याल रखना होगा।

सिंह राशि की बात करें तो  ग्रहों का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। हालांकि शनि की ढैया भी सिंह राशि पर चल रही है लेकिन आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है या नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव कन्या वालों के जीवन में भी देखने को मिलेगा। इनकी आमदनी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने की उम्मीद रहेगी। कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में नया निवेश मिल सकता है या आप अपने काम का विस्तार करने में सफलता पा सकते हैं।

PunjabKesari June 2025 predictions

तुला राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहने वाला है। करियर में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। प्रमोशन का योग बनेगा। विदेश से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो काफी राहत आपको मिलने वाली है।

वृश्चिक राशि की बात करते हैं तो वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे।रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

धनु राशि पर शनि की ढैया चल रही है लेकिन इस महीने ग्रहों के खेल से धनु राशि वालों को कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं।

PunjabKesari June 2025 predictions

मकर राशि वालों के लिए तो यह महीना खुशियों का पैगाम लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

ग्रहों का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों को शानदार सफलता देने वाला है। आपके कई अटके काम बनते चले जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। विदेश से भी अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस में भी कामयाबी मिलेगी और कोई नई प्रॉपर्टी भी आप बना सकते हैं।

मीन राशि वालों को मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी लेकिन करियर में थोड़ा स्ट्रगल का सामना भी करना पड़ेगा। विरोधी थोड़ा परेशान कर सकते हैं लेकिन अंतिम जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य पक्ष का आपको ख्याल रखना होगा लेकिन संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

- गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari June 2025 predictions


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News