Graho ki parade: आज से तीन जून तक देखें छह ग्रहों की परेड

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

31 मई से 3 जून तक सुबह होने से ठीक पहले, सौर मंडल के छह ग्रह एक सीध में आ जाएंगे। खगोलविदों के अनुसार सूर्योदय के कुछ समय पहले बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस(अरुण) और नेपच्यून(वरुण) की परेड दिखेगी। 

क्षितिज के करीब होंगे बुध और बृहस्पति
बुध और बृहस्पति को देखने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है क्योंकि दोनों ग्रह क्षितिज के इतने करीब होंगे कि ज्यादातर लोगों को दिखाई नहीं देंगे, खासकर चट्टानी या पहाड़ी भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को। आप अच्छी दूरबीन से अरुण और  वरुण ग्रहों को देख पाएंगे। 

ऑनलाइन टूल की मदद से देखें नजारा
आप ग्रहों को स्टेलेरियम ऑनलाइन टूल की मदद ले सकते हैं। इसकी मदद से जान सकते हैं कि सुबह ग्रहों की परेड कहां देखी जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल पर स्काई टुनाइट एप्स से सितारों की परेड कहां पर देखी जा सकती है इसमें एप्स की मदद ले सकते हैं। फिर भी आपको सभी छह ग्रहों को देखने के लिए अच्छी दूरबीन की जरूरत होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News