किस दिन जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली ? देखें आपका दिन किस ग्रह से जुड़ा है
punjabkesari.in Wednesday, Dec 10, 2025 - 12:15 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
JanmDin Astrology: जन्म का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आपके व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है। हिंदू ज्योतिष में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध एक विशेष ग्रह या आकाशीय पिंड से होता है। जिस दिन आपका जन्म होता है, उस ग्रह की ऊर्जा और विशेषताएं आपके जीवन भर आपके साथ रहती हैं। आइए, सोमवार से लेकर रविवार तक, जानते हैं कि आपका जन्म किस दिन हुआ है और उस पर किस ग्रह का असर है, साथ ही उस ग्रह के कारण आपके व्यक्तित्व में क्या खास विशेषताएं हैं।
रविवार
इस दिन जन्में लोग आप स्वाभाविक नेता होते हैं, जिनमें गजब का आत्मविश्वास और अधिकार की भावना होती है। आप महत्वाकांक्षी, ऊर्जावान और जीवन शक्ति से भरपूर होते हैं। आपका स्वभाव तेजस्वी, स्पष्टवादी और कभी-कभी थोड़ा अभिमानी हो सकता है। आप अपने सिद्धांतों पर टिके रहने वाले होते हैं। रविवार के दिन जन्में लोग समाज में मान-सम्मान और उच्च पद प्राप्त करते हैं। आप दिल के साफ और उदार होते हैं।

सोमवार
आप बेहद संवेदनशील, भावुक और कल्पनाशील होते हैं। भावनाओं का उतार-चढ़ाव आपके जीवन का हिस्सा होता है। आप दूसरों की परवाह करने वाले, स्नेही और घरेलू होते हैं। आपको शांति और सुरक्षा पसंद होती है। आपका मन चंचल हो सकता है लेकिन आप अच्छे सलाहकार और श्रोता होते हैं। आप जल तत्व से संबंधित होते हैं इसलिए शांत और लचीले होते हैं। कला, लेखन और सार्वजनिक क्षेत्र में सफल होते हैं। आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत होती है।
मंगलवार
मंगलवार के दिन पैदा होने वाले लोग निडर, साहसी, और अत्यधिक ऊर्जावान होते हैं। आप चुनौतियों से भागते नहीं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं। आप तुरंत कार्रवाई करने में विश्वास रखते हैं और आलस्य आपको पसंद नहीं होता। आपका स्वभाव थोड़ा उग्र, जिद्दी और बहस करने वाला हो सकता है। आपको क्रोध जल्दी आ सकता है, लेकिन आप दिल के सच्चे होते हैं। अच्छे एथलीट, सैनिक, पुलिसकर्मी, या इंजीनियर बन सकते हैं। आप लक्ष्य प्राप्त करने में माहिर होते हैं
बुधवार
बुधवार वाले लोग बहुत बुद्धिमान, जिज्ञासु, और बातचीत में माहिर होते हैं। आपकी संवाद कला अद्भुत होती है। आप हर बात का गहराई से विश्लेषण करने वाले, सीखने के लिए उत्सुक और तार्किक होते हैं। आप हास्यप्रिय, लचीले और जल्दी घुलमिल जाने वाले होते हैं। आप एक साथ कई काम करने की क्षमता रखते हैं। व्यापार, पत्रकारिता, शिक्षा, या मीडिया जैसे क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं। आपकी तार्किक क्षमता बहुत तेज होती है।

गुरुवार
आप ज्ञानी, विवेकपूर्ण, धार्मिक और उच्च नैतिक मूल्यों वाले होते हैं। आप दूसरों को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखते हैं। ऐसे लोग बेहद आशावादी होते हैं और आपका भाग्य अक्सर आपका साथ देता है। आप जीवन में विस्तार और उन्नति पसंद करते हैं। आप दयालु, उदार और सम्मानित व्यक्ति होते हैं। आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शिक्षक, सलाहकार, वकील, या धर्मगुरु बन सकते हैं। आपको समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।
शुक्रवार
शुक्रवार वाले दिन जन्मे लोग सौंदर्य प्रेमी, कलात्मक और बेहद आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप जीवन में सुख-सुविधाओं की तलाश करते हैं। ऐसे लोग प्यार करने वाले, रोमांटिक और मिलनसार होते हैं और रिश्तों को महत्व देते हैं। इनका स्वभाव शांत, संतुलित और मधुरभाषी होता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा खुश रहना पसंद करते हैं और शांतिप्रिय होते हैं। आप फैशन, कला, संगीत, फिल्म या ग्लैमर उद्योग में सफल हो सकते हैं। आपका जीवन आरामदायक और विलासितापूर्ण होता है।
शनिवार
शनिवार के दिन पैदा होने वाले व्यक्ति बेहद मेहनती, गंभीर, अनुशासित और जिम्मेदार होते हैं। आप अपने काम को धीमी गति से, लेकिन पूर्णता से करते हैं। इस तरह के व्यक्ति हवाई किले बनाने के बजाय वास्तविकता पर ध्यान देते हैं और बहुत व्यावहारिक होते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमय, चिंतनशील और गंभीर हो सकता है। ये लोग अपने जीवन में देर से, लेकिन स्थायी सफलता प्राप्त करते हैं। आप अच्छे न्यायधीश, अनुसंधानकर्ता, मजदूर संघ नेता या तकनीकी विशेषज्ञ बन सकते हैं। आप हर चीज में स्थिरता चाहते हैं।

