धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 07:16 AM (IST)
कोलकाता (एजैंसी): कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ने की कथित अपील को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से बंगालियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है।
यहां भवानीपुर थाने के प्रभारी अधिकारी को दी गई शिकायत में दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने 5 सितम्बर को हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान ‘अपमानजनक’ टिप्पणियां की थीं।
