Sawan 2021: इन राशि वालों पर होगी शिव-पार्वती की कृपा
punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 10:08 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
सरकारी, गैर सरकारी कामों में विजय मिलेगी, बड़े लोगों में आपकी लिहाजदारी बनी रहेगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
वृष ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
धार्मिक कामों को करने, धार्मिक लिटरेचर पढऩे, कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में मन लगेगा, आम तौर पर आप हर तरह से हावी रहेंगे।
मिथुन क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
पूरा परहेज रखने के बावजूद भी पेट अपसैट सा रहेगा, इसलिए खान-पान में लापरवाही न बरतनी चाहिए, नुक्सान परेशानी का डर।
कर्क हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए मन बनाएंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति साफ्ट कंसिडरेट रहेंगे।
सिंह मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
शत्रुओं के विरोध के कारण आपके किसी काम के बिगडऩे का डर, लेन-देन के काम अटैंटिव रह कर करने ठीक रहेंगे, सफर भी टाल देना बेहतर रहेगा।
कन्या टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, यत्न करने पर कोई स्कीम-प्रोग्राम भी मैच्योर होगा।
तुला रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
आम सितारा जमीनी काम संवारने तथा बेहतरी के हालात बनाने वाला, विरोधी कमजोर तेजहीन रहेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
वृश्चिक तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
किसी बड़े व्यक्ति या किसी सज्जन मित्र की मदद से आपका कोई उलझा-रुका काम मैच्योर हो सकता है, मगर स्वभाव में क्रोध का असर।
धनु ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों इरादों में कामयाबी मिलेगी, आम हालात बेहतरी की तरफ चलेंगे।
मकर भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, आम तौर पर आप हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, इज्जत-मान की प्राप्ति।
कुम्भ गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
लोहा मशीनरी, हार्डवेयर का काम करने वालों को अपने कामकाज में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि सितारा नुक्सान वाला है।
मीन दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा आमदन, धन लाभ के लिए अच्छा, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, आम तौर पर हर फ्रंट पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए