Chanakya Niti: चाणक्य की इस नीति को अपनाकर मिलेगी Success
punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 11:03 AM (IST)

चाणक्य एक कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति विषय के महाविद्वान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में चाणक्य नीति के द्वारा लोगों तक ज्ञानचाणक्य एक कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति विषय के महाविद्वान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में चाणक्य नीति के द्वारा लोगों तक ज्ञान की बातें पहुचाई और आज भी उनकी नीतियों को उतना ही महत्व दिया जाता है। कहते हैं कि अगर कोई उनकी नीति को अपना लेता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि चाणक्य नीति शास्त्र में सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय व्यावहारिक ज्ञान की बातें बताई हैं। यानी कि जिन लोगों को नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाना हो तो उन्हें कुछ विशेष नीतियों का पालन करना बेहद ही आवश्यक है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि किन बातों को ध्यान में रखकर सफलता पाई जा सकती है।
जिस व्यक्ति को नौकरी-व्यापार में सफलता पाना है तो उन्हें अपने काम के प्रति ईमानदार और अनुशासित होना बेहद जरूरी है। चाणक्य के अनुसार अनुशासन से ही व्यक्ति में परिश्रम की भावना का विकास होता है। बिना अनुशासन के कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं होता है। इसलिए सफल बनने के लिए अनुशासन होना आवश्यक है।
चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी व्यापार में सफल होने के लिए व्यक्ति में जोखिम भरे फैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए। आचार्य के अनुसार, वही व्यक्ति सफल होता है जो असफलता से नहीं डरता है। व्यापार में सही समय पर किया गया निर्णय ही व्यक्ति को भविष्य में लाभ दिलवाता है।
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यापार हो या फिर नौकरी व्यक्ति का व्यवहार कुशल होना बहुत आवश्यक होता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो लोग बातों के धनी होते हैं वे बहुत जल्दी ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता पाने में आसानी होती है।
चाणक्य नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति में सबको साथ लेकर चलने के प्रवृत्ति होती है वही अपने जीवन में सफल बनता है। कोई भी व्यक्ति अकेले सफल नहीं हो सकता है। सफलता पाने के लिए बहुत सारे लोगों के सहयोग की आवश्कता होती है। इसलिए हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार साथ लेकर कार्य करें।