Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, इन 5 लोगों से बनाएं दूरी नहीं तो भुगतना पड़ेगा नुकसान

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 02:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने चाणक्य नीति के माध्यम से जीवन को सफल बनाने के लिए अनेक मार्गदर्शन दिए हैं। चाणक्य नीति में जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई है। उनकी एक नीति में यह बताया गया है कि कुछ लोग सांप या बिच्छू से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं और उनसे दूरी बनाना ही बुद्धिमानी होती है। ऐसे लोगों से समय रहते दूरी न बनाई जाएं तो यह आपके जीवन में बहुत परेशानी खड़ी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि चाणक्य के अनुसार, किन लोगों से दूर रहना चाहिए।  

PunjabKesari Chanakya Niti

चालाक और लालची लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमेशा चालाक और लालची लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग आपको अपने काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको गिराने की कोशिश करते हैं।

क्रोधित स्वभाव वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा हो जाते हैं और हमेशा दूसरों को परेशानी में डाल देते हैं। ऐसे लोगों से समय रहते ही दूरी बना लेनी चाहिए।

चापलूस लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग हर समय आपकी झूठी तारीफ करते हो और अंदर ही अंदर से स्वार्थी हो। ऐसे चापलूस लोगों से दूर ही रहना चाहिए।

PunjabKesari Chanakya Niti

स्वार्थी लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग केवल अपने बारे में सोचते हो और अपना काम निकलते ही दूर हो जाते हो। ऐसे लोगों से हमेशा दूर और बचकर रहना चाहिए।

हद से ज्यादा मजाक करने वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग हर समय मजाक करते रहते हैं और दूसरों के सामने अपने आप को बहुत समझदार दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से भी दूर रहना चाहिए।  

PunjabKesari Chanakya Niti
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News