Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी न करें इन लोगों से बहस, नहीं तो होगी खुद की बेइज्जती
punjabkesari.in Wednesday, May 07, 2025 - 02:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Chanakya Niti: चाणक्य नीति एक प्रसिद्ध ग्रंथ है, जिसे आचार्य चाणक्य ने रचा था। इसमें जीवन, राजनीति, व्यवहार और नीति से जुड़ी कई शिक्षाएं दी गई हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार से जीवन को सुखी और सफल बनाया जा सकता है। जो लोग चाणक्य की नीतियों का पालन करते हैं। उनका जीवन आसान हो जाता है और सभी समस्याएं खत्म हो जाती है। चाणक्य ने बताया है कि अगर हम कुछ ऐसे लोगों से किसी बात को लेकर बहस करते हैं तो हम सबसे बड़े मूर्ख कहलाते हैं। तो आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने किन मूर्ख लोगों के बारे में बताया है।
अंहकारी व्यक्ति
जो लोग किसी से भी बेमतलब की बहस करते हैं और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होते तो ऐसे लोगों को बहस नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों से बहस करके हम अपना समय और एनर्जी दोनों बर्बाद करते हैं।
अधर्मी या दुश्चरित्र व्यक्ति
जिनके साथ तर्क की कोई नैतिक या सामाजिक जमीन ही नहीं होती। ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर होता है। ऐसे लोगों को समझाना थोड़ा मुश्किल होता है।
अज्ञानी और जिद्दी व्यक्ति
कुछ लोग जिन्हें किसी भी चीज का कोई ज्ञान नहीं होता और वह सीखने के बजाय केवल विवाद करते हैं। चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोगों से कभी भी बहस नहीं करनी चाहिए।
मूर्ख व्यक्ति
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग बिना तर्क के केवल अपनी बात पर अड़े रहते हैं और दूसरों की बातों को समझने की बजाय बेतुकी बातों को लेकर लड़ते रहते हैं। ऐसे लोगों से जितना हो सके दूर ही रहना चाहिए।