Vidur Niti: ये आदतें जो हर किसी को बना देती हैं मूर्ख, जानिए कैसे बचें

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 09:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vidur Niti: विदुर नीति महाभारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें महात्मा विदुर ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर नीति, धर्म और व्यवहार से जुड़ी बातें कही हैं। विदुर नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करके व्यक्ति एक सफल और सम्मानित जीवन जी सकता है, वहीं कुछ गलत आदतें ऐसी भी हैं, जो किसी को भी महामूर्ख बना सकती हैं। यहां विदुर नीति के अनुसार 5 ऐसी आदतें दी गई हैं, जो किसी भी व्यक्ति को महामूर्ख बना सकती हैं। ऐसे लोगों से हमें दूरी बना लेनी चाहिए:

PunjabKesari Vidur Niti

क्रोध को नियंत्रित न कर पाना 
विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है और अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाता, वह स्वयं को और दूसरों को हानि पहुंचाता है। क्रोध विवेक को नष्ट कर देता है, जिससे बुद्धिमान व्यक्ति भी मूर्खतापूर्ण निर्णय लेने लगता है।

आलस्य करना 
विदुर के अनुसार आलसी व्यक्ति न तो कभी सफलता पा सकता है और न ही सम्मान। जो समय और अवसर को नष्ट करता है, वह जीवनभर पछताता है। आलस्य बुद्धि को कुंठित कर देता है और व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है।

वाणी पर नियंत्रण न होना 
जो व्यक्ति अपनी बातों को बिना सोचे समझे बोलता है, गप करता है या दूसरों की बुराई करता है, वह धीरे-धीरे अपनी साख और सम्मान खो देता है। विदुर कहते हैं कि ऐसी वाणी व्यक्ति के पतन का कारण बनती है।

PunjabKesari Vidur Niti

बिना विचार किए धन खर्च करना
विदुर नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति आय से अधिक खर्च करता है और भविष्य की चिंता नहीं करता, वह जल्दी ही संकट में आ जाता है। धन का संचय बुद्धिमानी से करना जरूरी है।

मूर्खों की संगति करना 
विदुर नीति में कहा गया है कि संगति का सीधा प्रभाव व्यक्ति के विचारों और जीवनशैली पर पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति हमेशा मूर्खों या बुरे लोगों की संगति में रहता है, तो उसकी बुद्धि भी भ्रष्ट हो जाती है।

PunjabKesari Vidur Niti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News