Bhadrapada Purnima 2026 Daan : भाद्रपद पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की परेशानियां और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 05:50 PM (IST)

Bhadrapada Purnima 2026 Daan : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत विशेष महत्व माना गया है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को भी पूजा-पाठ, स्नान और दान-पुण्य के लिए खास माना जाता है। इस बार भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर 2026, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंद लोगों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। अन्न, वस्त्र और रोजमर्रा की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान किया जाना चाहिए। 

Bhadrapada Purnima 2026 Daan

अन्न का दान
भाद्रपद पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।  इस दिन  आप जरूरतमंद  लोगों को चावल, गेंहू, आटा, दाल, नमक या अन्य खाद्य सामग्री दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अन्न दान करने से घर में अन्न की कमी नहीं रहती और परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

गरीब और जरूरतमंद को कपड़े दें
भाद्रपद पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े देना भी अच्छा माना जाता है। कोशिश करें कि कपड़े साफ-सुथरे और पहनने योग्य हों। मौसम को देखते हुए किसी जरूरतमंद को कपड़े, चादर या अन्य उपयोगी वस्त्र दिए जा सकते हैं।   दान करते समय सामने वाले व्यक्ति की जरूरत का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है।

Bhadrapada Purnima 2026 Daan

दूध और उससे बनी चीजों का दान
पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से भी माना जाता है। ऐसे में इस दिन जरूरतमंद को दूध, चावल, दही या सफेद खाद्य पदार्थ अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करने की परंपरा कई जगहों पर देखने को मिलती है। हालांकि दान का उद्देश्य दिखावा नहीं, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना होना चाहिए।

तिल और घी का दान
धार्मिक परंपराओं में तिल और घी का दान भी पुण्यदायक माना गया है। आप काले या सफेद तिल, घी और अन्य पूजा सामग्री जरूरतमंद व्यक्ति या धार्मिक स्थान पर दान कर सकते हैं। पूर्णिमा व्रत की परंपराओं में भी अन्न, घी, तिल और चावल के दान का उल्लेख मिलता है।

Bhadrapada Purnima 2026 Daan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News