अयोध्या की रामलीला: दर्शन को पहुंचे मंत्री प्रवेश वर्मा
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 04:01 PM (IST)
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित अयोध्या की रामलीला के मंच पर वीरवार को दिल्ली के मंत्री व रामलीला कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने देश के जाने-माने वरिष्ठ एवं अनुभवी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण के विभिन्न प्रसंगों का अवलोकन किया। मंच पर कलाकारों के ओजस्वी संवाद, भावपूर्ण अभिनय और आयोजन की भव्यता की उन्होंने प्रशंसा की।
आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर वर्मा का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि 'अयोध्या की रामलीला' का मंचन सनातन संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के शाश्वत आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत माध्यम है। रामलीला के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी), महासचिव शुभम मलिक और उपाध्यक्ष जतिन मलिक ने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के निरंतर मार्गदर्शन और अमूल्य सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
