रामलीला एवं दशहरा पर चाक-चौबंद होगी दिल्ली पुलिस की सुरक्षा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 01:39 PM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): श्री रामलीला महासंघ, दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला एवं दशहरा पर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर श्री रामलीला महासंघ, दिल्ली की विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों तथा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में रामलीला आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश श्रीवास्तव ने रामलीला महासंघ को आश्वासन दिया कि सभी रामलीलाओं एवं दशहरा कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, सभी रामलीला कमेटियों को पुलिस का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटियां लीला स्थल और सभी प्रवेश द्वारों पर इमरजेंसी गेट फायर टेंडर, फायर सिलेंडर, एम्बुलेंस, सेंड बैग, सीसीटीवी कैमरे, वॉटर टैंक आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल नें बताया कि महासंघ की ओर से देवेश श्रीवास्तव, स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर), दिल्ली पुलिस संयुक्त पुलिस आयुक्त, मधुर वर्मा, विजय सिंह एवं मिलिंद महादेव डूंबरें और उपायुक्त, रोहित राजवीर, आरपी मीणा, राजीव कुमार निहारिका भट्ट, आकांक्षा यादव, पुखराज कमल गुप्ता एवं सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की लीला का स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पवन गुप्ता, अखिल सिंघल, सत्यभूषण जैन, वीरू सिंधी, प्रवीण सिंगल आदि उपस्थित रहे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News