Premanand Maharaj Diksha Darshan Suspended : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नहीं होंगे दीक्षा-दर्शन

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 08:15 AM (IST)

मथुरा (इंट.): संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। आश्रम में दीक्षा कार्यक्रम और टोकन के जरिए होने वाले दर्शन को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। यमुना विहार कुंज बेलवान में दीक्षित भक्तों के दर्शन की व्यवस्था भी फिलहाल बंद कर दी गई है। आश्रम के सेवादारों ने माइक के जरिए श्रद्धालुओं को नई व्यवस्था की जानकारी दी।

हालांकि, दीक्षा और दर्शन दोबारा कब शुरू होंगे, इसकी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। आश्रम में सेवा दे रहे साधक-साधिकाओं के लिए लागू ड्रैस कोड भी खत्म किए जाने की जानकारी सामने आई है। दीपक लोधी की 26 सितम्बर की सुबह करीब 10.36 बजे मौत हुई थी। वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार सी.सी.टी.वी. फुटेज में वह अपार्टमैंट की चौथी मंजिल से नीचे गिरते दिखाई दिए थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News