राम मंदिर दान जांच : फूलों की खरीद और आयोजनों के खर्च में गड़बड़ी के संकेत, एस.आई.टी. ने बढ़ाया दायरा

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 08:59 AM (IST)

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर से जुड़े दान और वित्तीय मामलों की जांच कर रही एस.आई.टी. ने अब मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और उत्सवों पर हुए खर्चों की भी जांच शुरू कर दी है। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही फूलों की खरीद, सजावट और भुगतान प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के संकेत सामने आने की बात कही जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, एक आयोजन में करीब 7 लाख रुपए के फूलों की आपूर्ति के बावजूद 14 लाख रुपए का भुगतान किए जाने का मामला जांच के दायरे में आया है। एस.आई.टी. इस बात की पड़ताल कर रही है कि भुगतान प्रक्रिया में किन नियमों का पालन किया गया और किन लोगों की भूमिका रही। जांच में ध्वजारोहण समेत अन्य बड़े आयोजनों में फूलों की सजावट और उसे हटाने से जुड़े ठेकों की भी समीक्षा की जा रही है। आरोप है कि कुछ मामलों में सजावट के लिए बड़े भुगतान किए गए और बाद में फूल हटाने के कार्य के लिए भी अलग से भारी रकम खर्च की गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News