महाकाल मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हुई विशेष पूजन-अर्चना, भक्तिमय हुआ वातावरण
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 04:53 PM (IST)
PM Modi Birthday Mahakal Temple : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को गर्भगृह में रखकर पुजारी द्वारा तस्वीर पर तिलक लगाया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी आयु और देश के कल्याण की कामना की गई।
महाकाल मंदिर में हुए इस विशेष पूजन के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान महाकाल का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
-विशाल ठाकुर, उज्जैन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
