2024 horoscope Aquarius: साल 2024 में कुंभ राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2023 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Yearly Aquarius Rashifal 2024: कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, कुंभ राशि के लिए यह साल मिश्रित रिज़ल्ट देगा। ऐसा इसलिए भी होगा क्योंकि अभी शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। पूरे साल शनि आपकी राशि में गोचर करेंगे। हालांकि इसका पॉजिटिव साइड देखें, तो आप इस कारण से थोड़े गंभीर किस्म के रहेंगे। मजाक-मस्ती से दूर आपके विचारों में गंभीरता रहेगी और लोग आपका पूरा सम्मान करेंगे लेकिन ध्यान रखें कि गंभीर व्यक्तित्व होने और कठोर व्यक्तित्व होने में अंतर है। आप कठोर न बनें।

कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, साल भर आपको अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों का सामना करना होगा। इस दौरान आपको धैर्य का परिचय देना होगा अन्यथा बात अलगाव तक भी जा सकती है। हालांकि साल के शुरुआती महीनों में बृहस्पति आपके वैवाहिक जीवन की उथल-पुथल से बचाए रखेंगे।

करियर के लिहाज़ से यह साल मेहनत भरा है। कई बार आपको लग सकता है कि आपने मेहनत की है लेकिन उतना अच्छा परिणाम नहीं मिला है। इस बात को सोचकर निराश न हों। यह एक फेज है, जो जल्दी ही समाप्त हो जाएगा।

साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे। इस दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा न करें और न ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपके कार्य प्रभावित होंगे।

इस साल आप कुछ धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। आपके घर में भी किसी तरह का मंगल कार्य हो सकता है। राशिफल 2024 (Rashifal 2024) इशारा कर रहा है कि इस साल राहु आपके परिवार के अन्य लोगों के साथ कुछ मतभेद करवा सकता है।

पूरे साल केतु आपके अष्टम भाव में होगा। यह आपके लिए शुभ भी हो सकता है, यदि आप थोड़े आध्यात्मिक रहें। आपका इंटरेस्ट ज्योतिष, तंत्र-मंत्र या जादू-टोने में रहेगा। केतु के कारण अचानक से कोई धन लाभ भी हो सकता है।

हेल्थ को लेकर आपको अलर्ट रहना होगा। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने या ब्लड प्रेशर के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत भरा साल है। ध्यान रखें यदि आपका टाइम बिगड़ा तो साल बिगड़ सकता है। इस साल को और बेहतर बनाने के लिए ये उपाय अपनाएं –

साढ़ेसाती चल रही है इसलिए शनि शांति पूजा करवाते रहें।
शुभ अवसरों और त्यौहारों पर महामृत्युंजय पूजा में भाग लें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में रोमांस के लिए शुक्र पूजा के साथ विष्णु पूजा करवाएं।

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News