आज का राशिफल 28 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने का समय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की रणनीति पर विशेष ध्यान देना होगा। केवल मेहनत करने के बजाय विषयों का नियमित अभ्यास, दोहराव और समय का सही प्रबंधन करेंगे तो तैयारी मजबूत होगी। थोड़ी लापरवाही आपकी प्रगति को प्रभावित करेगी, इसलिए लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखना जरूरी रहेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी और आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। लंबे समय से जिस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें किसी मित्र का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरा होगा। मित्र की सलाह या सहायता आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अधूरे काम को गति मिलेगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। पढ़ाई से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी विषय को समझने में सफलता मिलेगी। लगातार मेहनत के परिणाम दिखाई देंगे, जिससे आगे की तैयारी के लिए आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान एवं तरोताजा महसूस करेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे दिन की सकारात्मकता और बढ़ेगी। आपके सामने आए कुछ नए अवसरों को अपने पक्ष में करने का मौका मिलेगा। सही समय पर उठाया गया कदम आपके लिए लाभदायक रहेगा और भविष्य से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभ देने वाला रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे और किसी अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक लाभ मिलेगा। धन से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते है। साझेदारी से जुड़े कारोबार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि से व्यापार को मजबूती मिलेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो कार्यों में तेजी आएगी और लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि अधिक उत्पादन या बड़े लक्ष्य को पूरा करने की जल्दबाजी में गुणवत्ता के स्तर को कमजोर न होने दें।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और बच्चों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे। घर में आपसी विश्वास और सहयोग का वातावरण बना रहेगा तथा महत्वपूर्ण निर्णयों में परिवार का समर्थन आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आसपास के लोगों से आपके काम और व्यवहार की प्रशंसा मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच और व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा और धन से जुड़ा कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शांत मन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने के बजाय धैर्यपूर्वक पूरा करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। मन को एकाग्र रखकर काम करने से छोटी छोटी बाधाएं आसानी से दूर होंगी और आपके जरूरी कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News