आज का राशिफल 9 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 07:50 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज के दिन हर क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। जल्दबाजी और किसी से प्रभावित होकर कोई निर्णय न लें अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। आज अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। घर के बुजुर्गों के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन की तैयारी होगी।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से मामूली मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने उसूलों के साथ समझौता न करें। आज घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है। आज व्यापारिक यात्रा संभव है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति को अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सफलता मिलेगी। वाणी में संयम रखने की जरुरत है, वर्ना कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। नौकरी प्राप्ति के लिए दिए गए इंटरव्यू के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर की साज-सज्जा में आज के दिन का अधिकतम समय व्यतीत करेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी, जिस कारण संचित धन में कमी आ सकती है। त्वचा में किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष हावी होने का प्रयास करेगा। आज किसी के साथ बहसबाजी में न पड़ें। दाम्पत्य जीवन में असामंजस्य की स्थिति बन सकती है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ रूकावटें आ सकती हैं। सहकर्मियों और अधिकारियों से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी, जिस कारण आज के अपने लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। ऑटोमोबाइल से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपने जोश और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने से लाभ मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- प्रतिदिन शहद खाकर घर से बाहर निकलें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News