आज का राशिफल 22 अप्रैल, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन कुछ उलझनों से भरा हुआ रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने आज के काम को पूरा करने में कठिनाई होगी। संभवतः आप आज के काम कल तक ले लिए स्थगित भी कर सकते हैं।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर के बड़ों का मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रहेगा। मन की शांति के लिए आज धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। अपने रुके कामों को शुरू करने से पहले माता की सलाह और आशीर्वाद लेने से सफलता मिलेगी। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा और वे आपके आतिथ्य से प्रसन्न हो कर बच्चों को कुछ उपहार देंगे। आज किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ कर समाज की भलाई के लिए काम करने का प्रयास करेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को परिवार वालों की स्वीकृति मिलेगी।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापार के लिए कुछ नए संपर्क बनेंगे। विदेश में रहने वाले मित्र की मदद से व्यापार की कोई बड़ी डील मिलने से लाभ की स्थिति बनेगी। काम को लेकर दिन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। बनते कामों में रूकावट आ सकती है परन्तु जिस काम के बारे में सोचा भी नहीं वो काम भी आज पूरा हो सकता है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में चल रही समस्याओं से घबराने की बजाय उनका हल निकालने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी बुद्धि और विवेक से काम करें। संतान की किसी परेशानी से बाहर निकलने में उसकी मदद करेंगे जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अनावश्यक वस्तुओं पर धन व्यय करने से बचें। घर से सम्बंधित गतिविधियों में आप अपनी रुचि दिखायेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार भरी नोकझोंक होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज शुभ समाचार मिल सकता है। आज आय के एक से अधिक स्त्रोत मिलेंगे।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पारिवारिक मुद्दों पर किसी रिश्तेदार का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा, जिस कारण आपके रिश्तों में भी खटास आ सकती है। व्यापार में आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा बदल सकती है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रकृति प्रेमी व्यक्ति आज किसी पहाड़ी इलाके की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। प्रॉपर्टी की खरीद बेच करते समय सावधानी बरतें और दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ कर ही कोई निर्णय लें। भविष्य सम्बन्धी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। कारोबार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में साझेदार के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। युवा आज खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News