आज का राशिफल 6 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई कीमती वस्तु रखकर भूल जाने की सम्भावना बनती है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपका सरल स्वभाव आपके परिजनों और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को बहुत भायेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी के भविष्य की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। घर के बुजुर्गों को पुराना रोग दोबारा से परेशान करेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ निजी जिम्मेदारियों के कारण कार्य प्रदर्शन में बाधा आ सकती है। परिजनों का सहयोग आपको हर परिस्थिति में मिलेगा। विद्यार्थी खेलकूद में अपनी रुचि दिखायेंगे। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी रहेगी।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से संबंधित छोटी यात्रा की सम्भावना बनती है। आज आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए विचार कर सकते हैं।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ परेशानियों साझा कर के अपने मन को हल्का महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आज आप शाम को अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। खुद की सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। निजी और व्यावसायिक कारणों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज बच्चों का मन खेलकूद और मौज-मस्ती में ज्यादा लगेगा। पढ़ाई में एकाग्रता की कमी रहेगी।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। गुस्से में आकर कोई गलत निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपको ओवर टाइम काम भी करना पड़ सकता है। कुछ निजी जिम्मेदारियों के कारण कार्य प्रदर्शन में बाधा आ सकती है।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला कर्मचारी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी और क्रोध में नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके चलते आप अपने सभी कार्यों को जोश के साथ पूरा करेंगे।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News