आज का राशिफल 7 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 05:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। युवा कैरियर में अच्छा करेंगे। सरकारी कामों से लाभ प्राप्त होगा। उलझे कार्य आज अपने आप सुलझते जायेंगे। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा।
उपाय-  गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में साझेदार की लापरवाही की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को ले कर ध्यान रखने की जरुरत है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। काम के क्षेत्र में किये गए प्रयास सफल होंगे। घर के वरिष्ट के सहयोग से व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम रहेगी।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेशी मित्र से मिलने की सम्भावना है। आर्थिक योजनाओं पर काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में व्यस्तता के कारण खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। परिवार की ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। भाई-बहन में किसी बात को ले कर मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को ले कर चिंतित हो सकते हैं। भौतिक वस्तुओं को खरीदने के लिए पैसा व्यय करेंगे।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आध्यात्म की तरफ आप का रुझान रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। संतान की प्रगति को देख कर मन प्रसन्न होगा। घुटने के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- सफ़ेद तिल पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। धन के लेन-देन में ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलायें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। आंख से सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अगर प्रॉपर्टी खरीद-बेचने पर विचार कर रहे है तो आज के दिन उपयुक्त नहीं है। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता हैं।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News