आज का राशिफल 1 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 07:33 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन सफलता से भरा रहेगा। आप के परिश्रम का आज भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार में नये संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभप्रद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता से सभी को प्रभावित करेंगे।
उपाय- गेंहू का दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलेगी, निर्धारित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत उत्तम रहेगा। कार्यालय में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। घर के किसी बड़े के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगो को आज लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- चने की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अचानक घरेलु खर्चों के बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से अकारण बहस हो सकती है, जो आपके बनते कामों में रूकावट डालेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरुरत है।
उपाय- जौ दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी सकारात्मक ऊर्जा के कारण घर और कार्यालय में मान-सम्मान कमाएंगे। भविष्य में यदि व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो उस की नींव आज ही रखनी पड़ेगी।
उपाय- कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। धन को जोड़ने की बजाय भौतिक वस्तुओं की खरीद पर ज्यादा ध्यान देंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घुमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
उपाय- सफ़ेद वस्त्र दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पिछले दिनों संतान की तरफ से जिस समस्या को ले कर परेशान हो रहे थे, उसका आज समाधान निकल सकता है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मानसिक कमजोरियों पर विजय प्राप्त करेंगे।
उपाय- भगवान गणेश की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। आज संयम और धैर्य से काम करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी नुकसान का सबब बन सकती है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, पर खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पायेंगे। बच्चों का पढ़ाई में कम और खेलकूद में मन अधिक लगेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News