आज का राशिफल 7 अप्रैल, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  सरकारी काम कर रहे व्यक्तियों को उनके अच्छे काम के लिए आज पुरस्कृत किया जा सकता है। सामाजिक कामों में आज आपका रुझान बढ़ेगा। व्यापार में कुछ दिनों से चल रहा नुकसान आज लाभ में बदलेगा, परंतु आज कोई नया निवेश करने से बचें। अपने स्वास्थ्य को लेकर  सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- ताम्बे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ नई चुनौतियों के साथ शुरू होगा। बिना कारण किसी परिजन के साथ बहसबाज़ी होने की सम्भावना है। आपको सलाह दी जाती है कि बातचीत के दौरान शब्दों का सही प्रयोग करें। फिजूलखर्ची के कारण आज नकद धन की कमी महसूस कर सकते हैं। आज जंक फ़ूड का सेवन करने से बचें, अन्यथा एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं।  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज शाम को परिवार के साथ किसी परिजन के घर मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व से आपकी टील सभी जटिल काम को निपटाने में सफल रहेगी। घर के बड़े धार्मिक कार्यों में आज अधिक रूचि दिखाएंगे।
उपाय-  बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं।  पैतृक संपत्ति से आज आपको लाभ मिलने की संभावना है। व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण आज आपके व्यवसायिक कामों में रूकावट आ सकती है। काम को लेकर आज यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़ती गर्मी का असर आपको थोड़ा आलसी बना सकता है। विवाह योग्य संतान के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आने की सम्भावना है।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं।  विद्यार्थी आज किसी नए विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज शुरू किये गए सभी काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। साझेदारी के व्यापार से लाभ मिलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे।
उपाय-  मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  युगल प्रेमी आज अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी से आज कोई कीमती उपहार मिलेगा। घर के रख-रखाव से सम्बंधित योजनाओं को आज क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे। आज अपनी किसी परेशानी को जीवनसाथी के साथ साझा करने से अपने मन को थोड़ा हल्का महसूस करेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में भावुकता दिखाना आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज भविष्य की योजनाओं पर विचार करने के बजाय वर्तमान की गतिविधियों पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी जिनका आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अच्छे से निर्वाह करेंगे। कुछ दिनों से ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय-  काले तिल दूध में मिला कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। घर के अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन से व्यापार में चल रही अपनी परेशानियों का हल निकालेंगे। आर्थिक योजनाएं आपके पक्ष में रहेगी। आज आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। कारोबार के कुछ  रुके कामों को गति प्रदान करेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विपरीत परिस्थिति में वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में समय व्यतीत करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। सामाजिक दायरे में विस्तार होगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। किसी नयी योजना पर काम करना नुकसानदेह हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी संबंधों में कुछ टकराव होने की संभावना है।
उपाय-  राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News