सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को दे दी ये 5 चीज़ें तो...

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 04:40 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे देश को चार धर्मों में बांटा गया है जो इस प्रकार है- हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई। चाहे इन धर्मों के नाम अलग है लेकिन क्या आपको पता है इन चारों धर्मों में एक चीज़ सामान्य है। जो है दान देना। बस अलग है तो इसके नाम। हर धर्म में ज़रूरतमंदों को दान देने की परंपरा बहुत पहले से चली रही है। बता दें सिक्ख धर्म में दान को दसवंध के रूप में दिया जाता है तो वहीं मुस्लिम धर्म में ज़कात देने से मतलब दान देने से होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मगर क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी भी चीज़ें होती हैं जिनका अगर गलत समय पर दान किया जाए उन्हें दिया जाए तो उसके प्रभाव भी गलत ही पड़ते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कहा जाता है अगर सूर्यास्त के समय दान देने से आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर होती है। तो अगर आप भी अपने घर की बरकत को बरकरार रखना चाहते हैं तो आपके लिए इन चीज़ों के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है। चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं वह चीज़ें-
PunjabKesari, Donation, दान
इसका दान देने से बचें
वास्तुशास्त्र के अनुसार शाम के समय किसी को प्याज-लहसुन देने से बचना चाहिए। कहा जाता है इनका केतु ग्रह से संबंध होता है जो ऊपरी ताकतों के स्वामी कहलाता है। साथ ही इन संबंध जादू-टोना से भी है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शाम के समय इसे यानि प्याज-लहसुन का दान देना अच्छा शगुन नहीं माना गया।

इस समय न दें किसी को धन
अक्सर आप में से कई लोगों ने देखा होगा कि शाम के समय लोग घर का मुख्य द्वार खोलकर रखते हैं। दरअसल इसके पीछे ये मान्यता जुड़ी हुई है कि इस समय घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। तो ऐसे में किसी को धन नहीं देना चाहिए। कहते हैं ऐसे करने वाले के लिए कहा गया है कि ऐसा इंसान खुद अपने घर से देवी लक्ष्मी को विदा कर देता है।
PunjabKesari, धन, पैसे, Money
इस दान से गुरु होता है कमज़ोर
माना जाता है जिन लोगों का गुरु बलवान और शुभ हो उन्हें गुरुवार के दिन किसी को भी हल्दी नहीं देना चाहिए, खासतौर पर शाम के समय। अगर ऐसा किया जाए तो इसके कारण गुरु ग्रह कमज़ोर होता है और धन और वैभव में कमी आती है।

भारी पड़ता है इस चीज़ का दान
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध का संबंध लक्ष्मी और विष्णु से होता है। यही कारण है कि सांयकाल में किसी को दूध देना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा  कहा जाता है कि इससे घर की बरकत चली जाती है और घर की सुख-शांति भई नष्ट हो जाती है।

दही देने से धन की होती है कमी
बताया जाता है दही का संबंध शुक्र से माना गया है। शुक्र को सुख और वैभव का कारक माना गया है। इसलिए कहा जाता है सूर्यास्त के समय किसी को दही नहीं देना चाहिए इससे सुख और वैभव में कमी आती है।
PunjabKesari, Curd, दही


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News