Daily horoscope : जानें, आज क्या है आपके भाग्य का हाल
punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 07:45 AM (IST)
मेष : वाहनों की खरीद-फरोख्त करने तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा।
वृष : सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, अफसर मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे।
मिथुन : स्ट्रांग सितारा आपकी प्लानिंग प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकता है, आम हालात भी सुधरेंगे।
कर्क : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, सफर भी नुकसान-परेशानी वाला होगा।
सिंह : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी मगर फैमिली फ्रंट पर फिक्र-परेशानी रहने का डर।
कन्या : चूंकि शत्रु आपके खिलाफ अपनी सरगर्मियां बढ़ा सकते हैं इसलिए उनसे फासला रखना ही ठीक रहेगा, मन भी अशांत सा रहेगा।
आज का राशिफल 18 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (18th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
लव राशिफल 18 नवंबर- तुझे प्यार से देखने वाला, तुझे अपना समझने वाला, एक दिल है, मेरा दिल है
Aaj Ka Good Luck (18th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला : संतान शायद पूरी तरह से न तो साथ देगी और न ही सहयोग करेगी, इसलिए उसे समझदारी के साथ हैंडल करें।
वृश्चिक: कोर्ट-कचहरी में तैयारी के बगैर न जाएं क्योंकि शायद वहां आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई न हो, वैसे प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
धनु : मित्र तथा सज्जन साथी जहां सहयोग करेंगे, वहां घटिया लोग आपकी टांग खींचने में व्यस्त रहेंगे।
मकर : सितारा कारोबारी कामों में लाभ देने वाला तो है किंतु कामकाजी कामों को सहजता के साथ अटैंड न करना चाहिए।
कुंभ : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोई भी यत्न अनमने मन के साथ न करें, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना ठीक रहेगा।
मीन: सितारा उलझनों-झमेलों, पेचीदगियों वाला, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण काम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
