गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कब है? 3 शुभ योगों के बीच भद्रा का साया, जानें चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त
punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 11:27 AM (IST)
Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2026 Date : सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय और विघ्नहर्ता कहा जाता है। उनकी कृपा पाने के लिए हर महीने संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन सच्चे मन से और पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, भद्रा और चंद्रोदय के सही समय के बारे में-
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 27 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर होगा। चूंकि 27 नवंबर को चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि रहेगी, इसलिए गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत शुक्रवार, 27 नवंबर को रखा जाएगा।
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 पर बनेंगे 3 शुभ योग
इस बार गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहने वाला है। इस दिन तीन शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ योग और शुक्ल योग शामिल हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
सर्वार्थ सिद्धि योग: 27 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 8 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा, जो 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस योग में किए गए शुभ कार्यों से अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
गणेश पूजा का समय: सुबह 6:53 बजे से 10:50 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 8:12 बजे से 9:31 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 9:31 बजे से 10:50 बजे तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 1:27 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:05 बजे से 5:59 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
