आज का राशिफल- 25 सितंबर 2026

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 06:44 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। लंबे समय से एक ही कंपनी में काम करने वालों को नई जगह मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक से आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताने के लिए अवसर तलाशने की ज़रूरत नहीं है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को अपने माल के प्रति सावधान रहने की ज़रूरत है। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। आंखों में थकान महसूस हो तो स्क्रीन से कुछ देर दूरी रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वालों को किसी अनुभवी से सलाह लेने की ज़रूरत है। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। भाई-बहन के साथ किसी विषय पर आपकी अच्छी बातचीत होगी। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। घर में किसी पूजा का आयोजन हो सकता है। पैसों का निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त करना आपके हित में रहेगा। समय पर भोजन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। किसी पुराने बिल या भुगतान से जुड़ी जानकारी आपके सामने आ सकती है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और उससे विवाह करना चाहते हैं तो परिवार वालों से बात कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ संभव है। गर्दन में अकड़न महसूस हो तो हल्की स्ट्रेचिंग करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने शौक को पूरा करने का मौका मिल सकता है। किसी भी बाहर वालें की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। आज हल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर कोई बात मन को परेशान कर रही है, तो किसी करीबी से शेयर कर सकते हैं।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ किसी रोचक काम को पूरा करने का आनंद ले सकते हैं। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल हो सकती है। सेहत  सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले उसकी स्थिति और अपनी सुविधा दोनों पर विचार करें। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के सामने कोई ऐसा प्रस्ताव आए तो बिना सोचे समझे स्वीकार न करें। परिवार के साथ किसी परिचित के कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। घर के किसी सदस्य को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करें, सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को किसी संस्था या परिचित की ओर से अच्छी जानकारी मिल सकती है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News