आपका राशिफल- 25 जनवरी 2026
punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2026 - 08:12 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पहले दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नया कार्य या प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापार में मित्रों का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार पर पहले से अधिक फोकस करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। किसी के साथ व्यापारिक योजनाएं साझा करने से बचें। आर्थिक फैसलों में परिवार की सलाह उपयोगी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में बड़ी डील मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। कार्य के सिलसिले में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जरूरतमंद की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। कार्यस्थल पर बॉस आपके प्रयासों की सराहना कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर से सुखद सरप्राइज़ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। बच्चे नई चीज़ें सीखने में रुचि दिखा सकते हैं। व्यापार से जुड़े कामों में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। आय के नए साधन बन सकते हैं। कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। सिंगल जातक अपने मन की बात किसी से साझा कर सकते हैं। बिज़नेस में नई योजनाएं लागू करने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। निवेश से पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशियां बढ़ेंगी। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत और बढ़ानी होगी। व्यापारिक निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। आधे सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
