अजब-गजब: 42 साल का दिन और 42 साल की रात

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अरुण ग्रह का नाम तो आपने सुना होगा, जिसे अंग्रेजी में यूरेनस के नाम से जाना जाता है। इस ग्रह को गैस दानव भी कहा जाता है क्योंकि इसमें मिट्टी-पत्थर की बजाय अधिकतर गैस है और इनका आकार बहुत ही विशाल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह सौरमंडल का पहला ऐसा ग्रह है, जिसे टैलीस्कोप से ढूंढा गया था। यह सौरमंडल के आठ ग्रहों में सूर्य से दूरी के आधार पर सातवां सबसे दूर ग्रह है।

PunjabKesari 42 years day and 42 years night

आज हम आपको इस ग्रह की कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अरुण यानी यूरेनस अपने अक्ष पर करीब 17 घंटे में एक चक्कर पूरा कर लेता है। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि यूरेनस पर एक दिन मात्र 17 घंटे का ही होता है। यहां का एक साल पृथ्वी के 84 साल के बराबर होता है। आपको यह जानकर बेहद ही हैरानी होगी कि अरुण पर 42 साल तक रात और 42 साल तक दिन होता है। इसका कारण यह है कि अरुण पर दोनों में से एक पोल यानी ध्रुव लगातार 42 साल तक सूर्य के सामने और दूसरा अंधकार में होता है।

PunjabKesari 42 years day and 42 years night 

अरुण ग्रह सूर्य से लगभग तीन अरब किलोमीटर दूर है। यही वजह है कि यह ग्रह बहुत ही ठंडा है। यहां का औसत तापमान -197 डिग्री सैल्सियस होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अरुण का न्यूनतम तापमान- 224 डिग्री सैल्सियस देखा गया है। जहां पृथ्वी का महज एक ही चंद्रमा है, वहीं अरुण के कुल 27 प्राकृतिक उपग्रह यानी चंद्रमा हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर चंद्रमा बहुत ही छोटे और असंतुलित हैं। इनका भार बहुत ही कम है।

PunjabKesari 42 years day and 42 years night


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News