शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 2 दिन बाद गिरावट
punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 09:48 AM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार शुक्रवार को कमजोर खुला। बाजार के प्रमुख इंडेक्स 2 दिन बाद लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। BSE सेंसेक्स 140 अंक गिरकर 65,850 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी भी 20 अंकों की गिरावट के साथ 19,750 के नीचे कारोबार कर रहा है। बाजार पर दबाव NBFC औऱ बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से है। दोनों सेक्टर पर RBI के एक्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल, रिजर्व बैंक ने पर्सनल लोन पर रिस्क वेटेज 25% बढ़ा दिया है। इससे पहले BSE सेंसेक्स 306 अंक ऊपर 65,982 पर बंद हुआ था।