गिरते बाजार में इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार, ब्रोकरेज बोले- अब भी है खरीदने का मौका

punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 05:12 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः गिरते हुए शेयर बाजार के बीच SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। कंपनी के मजबूत Q4FY25 नतीजों के बाद इसके शेयरों में 9.5% का उछाल आया और ये ₹1,763 तक पहुंचे। ब्रोकरेज कंपनियां इस शेयर पर bullish नजर आ रही हैं और लंबी अवधि के लिए इसे खरीदने की सलाह दे रही हैं। 

कारोबार के दौरान शेयर 9.5% उछलकर ₹1,763 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। यह शेयर 5.15% की बढ़त के साथ ₹1,691 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि BSE सेंसेक्स में 0.74% की गिरावट देखी गई।

ब्रोकरेज हाउस बुलिश

कंपनी के नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्म्स ने स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है:

  • Motilal Oswal ने शेयर पर ₹2,000 का टारगेट प्राइस देते हुए इसे लॉन्ग टर्म के लिए खरीदने की सलाह दी है। फर्म ने 15% APE और 17% VNB CAGR ग्रोथ का अनुमान जताया है।
  • Nuvama Institutional Equities ने ₹1,890 का टारगेट प्राइस तय किया है और BUY रेटिंग को बरकरार रखा है।
  • Antique Stock Broking ने रेटिंग को HOLD से BUY में अपग्रेड किया है और टारगेट ₹1,900 रखा है।

स्टॉक का प्रदर्शन

SBI लाइफ के शेयर अपने 52-वीक हाई ₹1,935 से अब भी करीब 17% नीचे हैं। हालांकि, पिछले 1 महीने में स्टॉक 8.68%, तीन महीने में 17.38% और एक साल में 17.13% चढ़ चुका है। दो साल में इसने 53.13% का रिटर्न दिया है।

Q4FY25 नतीजों की झलक

कंपनी का Q4FY25 में शुद्ध मुनाफा ₹813.51 करोड़ रहा, जो पिछले साल से लगभग समान है। हालांकि, प्रीमियम आय में 5% की गिरावट और निवेश आय में ₹1,040.8 करोड़ के घाटे ने नतीजों को प्रभावित किया। इस दौरान APE 2.25% बढ़कर ₹5,450 करोड़ रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News