Penny Stocks: पेनी स्टॉक ने बदली किस्मत! 65 पैसे का शेयर बना ₹32, ₹1 लाख के बना दिए ₹50 लाख!
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 05:33 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः स्टॉक मार्केट की मौजूदा उठापटक के बीच कुछ चुनिंदा शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है Kabra Drugs Ltd, जिसने लंबी अवधि के निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया है।
फरवरी 2019 में महज 65 पैसे पर ट्रेड करने वाला यह पेनी स्टॉक अब BSE पर करीब ₹32 के स्तर पर पहुंच चुका है यानी करीब सात साल में इसने लगभग 4960% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने उस समय ₹1 लाख लगाए होते और होल्ड बनाए रखा होता, तो उसकी वैल्यू आज लगभग ₹50 लाख के आसपास पहुंच सकती थी।
हर अवधि में शानदार प्रदर्शन
- 5 साल में करीब 589% रिटर्न
- 3 साल में लगभग 514% उछाल
- 1 साल में 209% की बढ़त
- 6 महीने में 65% से ज्यादा रिटर्न
- 1 महीने में करीब 17% तेजी
दिलचस्प बात यह है कि जहां इस दौरान BSE Sensex में करीब 10% की ही बढ़ोतरी हुई, वहीं इस शेयर ने बाजार से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।
दिसंबर तिमाही में जबरदस्त सुधार
FY26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2.56 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 53.69 लाख रुपए का घाटा हुआ था यानी साल-दर-साल आधार पर 578% का उछाल देखने को मिला। रेवेन्यू भी 30.42 करोड़ रुपए रहा, जो पिछली तिमाही के 19.76 करोड़ रुपए से करीब 54% ज्यादा है।
विस्तार और नई रणनीति
कंपनी ने देशभर में 200 चैनल पार्टनर्स जोड़ने के लिए MR फ्रैंचाइज के साथ समझौता किया है, जिससे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत होगा। इसके अलावा बोर्ड ने वासमान ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण, नाम बदलने और बिजनेस डायवर्सिफिकेशन को मंजूरी दी है।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि पेनी स्टॉक्स में रिटर्न जितना बड़ा होता है, जोखिम भी उतना ही ज्यादा रहता है। ऐसे में निवेश से पहले रिसर्च, पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन और लंबी अवधि की रणनीति बेहद जरूरी है।
