3 कारण....जोरदार उछला शेयर बाजार, 880 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः बुधवार (29 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 888.68 (1.16%) अंक उछलकर 77,654.60 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 264.85 (1.10%) अंक चढ़कर 24,250.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

शेयर बाजार में तेजी के तीन कारण

शेयर मार्केट में आई इस तेजी के पीछे पहला कारण आईटी स्टॉक्स में आई तूफानी तेजी से मिला सपोर्ट है। IT Index 2.8% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ कारोबार करता दिखा। जहां चिप कंपनियों के शेयर ग्लोबल स्तर पर धराशाई नजर आई, तो वहीं आईटी शेयर गदर मचाते दिखाई दे रहे हैं। 

दूसरा कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की वापसी को माना जा सकता है, जिनके द्वारा भारतीय इक्विटी की खरीद की जा रही है, बीते कारोबारी दिन 750 करोड़ रुपए से ज्यादा का शेयरों की खरीदारी एफआईआई ने की, जिससे मार्केट के सेंटिमेंट में सुधार हुआ।

तीसरा कारण विदेशी बाजारों से मिले ग्रीन सिग्नल है, Gift Nifty बुधवार को खुलने के साथ ही तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आया था। इसके चलते बाजार के लिए डर का पैमाना माने जाने वाले इंडिया वीआईएक्स में भी गिरावट (India VIX) दर्ज की गई और ये करीब 2 फीसदी फिसल गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News