Stock Market: ग्लोबल दबाव के बीच भारतीय शेयर बाजार ने की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 650+ अंक चढ़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:13 AM (IST)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 29 जुलाई 2026 को कारोबार की दमदार शुरुआत के साथ हुई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर की लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ताजा खरीदारी से घरेलू बाजारों को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स 726.13 अंक चढ़कर 77,471.26 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 203.50 अंक की बढ़त के साथ 24,189.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे।

वहीं, इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 7.85 प्रतिशत गिरावट में कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट भी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 87.68 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 69.86 अंक और एनएसई निफ्टी 10.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Midcap और Smallcap शेयरों में भी तेजी
बाजार की शुरुआती तेजी का असर व्यापक स्तर पर देखने को मिला। BSE Midcap Select Index में भी बढ़त दर्ज की गई, जबकि BSE Smallcap Select Index 51.99 अंक यानी 0.60% की तेजी के साथ 8,768.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती सत्र में निवेशकों का रुझान सकारात्मक रहा। NSE पर करीब 1,837 शेयरों में तेजी, जबकि 550 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 103 शेयरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

GIFT Nifty ने दिए पॉजिटिव रिस्पांस
कारोबार शुरू होने से पहले GIFT Nifty ने भारतीय बाजार के लिए मजबूत शुरुआत के संकेत दिए थे। GIFT Nifty पिछले बंद स्तर 24,091.50 की तुलना में करीब 201 अंक ऊपर 24,292.50 पर खुला। बाजार को विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों का भी समर्थन मिला। आंकड़ों के अनुसार, Foreign Institutional Investors (FIIs) ने 28 जुलाई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में 755.33 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं, Domestic Institutional Investors (DIIs) ने भी 1,664.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Crude Oil की कीमतों में फिर तेजी 
हाल के तीन कारोबारी सत्रों में करीब 14% गिरावट के बाद Crude Oil Prices में दोबारा तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से तेल बाजार में चिंता बढ़ी है, जिसका असर वैश्विक निवेश धारणा पर पड़ रहा है। निवेशक अब अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, ऊर्जा कीमतों और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News