इंडिगो की उड़ान में 5 घंटे से अधिक की देरी, यात्रियों का फूटा गुस्सा

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 01:04 AM (IST)

नई दिल्ली: गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में खराब मौसम के चलते करीब 5 घंटे की देर होने पर यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के एक समूह ने प्रदर्शन किया। सूत्रों ने बताया कि यहां तक कि प्रदर्शनकारी यात्री ए-320 विमान से बाहर निकल गए और ‘टैक्सी-वे’ को बाधित करने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम दिल्ली और आसपास के राज्यों में धूल भरी आंधी चलने के कारण उड़ानों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। नतीजतन करीब 21 विमानों को दूसरी जगह भेजा गया। उड़ान संख्या 6 ई. 694 के यात्रियों ने विलम्ब को लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि विलम्ब की वजह व रवानगी के अनुमानित समय के बारे में एयरलाइन ने कोई सूचना नहीं दी।

वहीं इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों के विमान से उतरने से वाकिफ  नहीं थी। उसने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि यात्रियों को विलम्ब के बारे में सूचना नहीं दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News