Gold खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! MCX पर धड़ाम से गिरे भाव, 16 मार्च को ये है लेटेस्ट Price

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 10:30 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। MCX गोल्ड अप्रैल वायदा 1615 रुपए गिरकर 1,56,851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में 4293 रुपए की गिरावट आई है, ये 2,55,142 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। 

गिरावट की वजह यह थी कि US फेडरल रिजर्व के जल्द ही ब्याज दरें घटाए जाने की उम्मीदें कम हो गई थीं, क्योंकि US-ईरान के बीच चल रहे तनाव से महंगाई का खतरा बढ़ गया है और इस बात की चिंता भी बढ़ गई है कि आर्थिक विकास की गति धीमी पड़ रही है। घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

भारत में सोने की कीमत

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। भारत में आज 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) का भाव 15,917 रुपए प्रति ग्राम है, जो कल की कीमत से 49 रुपए की कम है। वहीं, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) का भाव 14,590 रुपए प्रति ग्राम है, जो कल की कीमत से 45 रुपए कम है। जबकि और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) का भाव 11,938 रुपए प्रति ग्राम है, जो कल की कीमत से 36 रुपए कम है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News