Gold-Silver Drop: अक्षय तृतीया के बाद सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर आज ₹1,700 टूटा 10g Gold

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 10:14 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अक्षय तृतीया के बाद आज (20 अप्रैल) सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। MCX पर चांदी में 5551 रुपए की गिरावट आई जबकि सोना भी 1,700 रुपए सस्ता हो गया। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,57,142 रुपए किलो के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने के समय आज यह 251591 रुपए पर प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,609 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1736 रुपए टूटकर 1,52,873 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 

20 हजार करोड़ की खरीदारी

इससे पहले अक्षय तृतीया पर रविवार को बाजारों में गहमा-गहमी रही। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुमानों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर होने के बावजूद कुल कारोबार 20,000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा हो सकता है। यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ रुपए के आंकड़े से बड़ी छलांग है। यह इस बात का संकेत है कि लोगों का उत्साह अभी भी बना हुआ है। फिर भले ही खरीदारी के तरीके में बदलाव आया हो।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2.53 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। सप्ताहांत पर बाजार बंद रहने के कारण शनिवार और रविवार को भी यह दर जस की तस रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News