Sone/Chandi ka Bhav: सस्ता हुआ सोना-चांदी, MCX पर ₹1,51,315 पहुंचा सोने का भाव
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 10:47 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार (24 अप्रैल) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 446 रुपए (0.29%) गिरकर 1,51,315 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी 713 रुपए (0.30%) लुढ़ककर 2,40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।
दिल्ली में गुरुवार को सोना 900 रुपए टूटा
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपए टूटकर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही वहीं कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच चांदी 5,300 रुपए लुढ़ककर 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपए टूटकर 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। चांदी की कीमत 5,300 रुपए टूटकर 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही, जो बुधवार के बंद भाव 2,55,300 रुपए प्रति किलोग्राम से कम है।
