Gold Price down Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर फिसले भाव

punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 10:26 AM (IST)

Gold Silver down Today: सोने और चांदी के वायदा बाजार में आज (21 नवंबर) धीमी शुरुआत देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं के फ्यूचर्स भाव गिरावट के साथ खुले और खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना 0.48 फीसदी लुढ़क कर ₹1,22,135 तथा चांदी 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ ₹1,51,601 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दोनों धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में दोनों के भाव गिर गए। Comex पर सोना 4,074.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,060 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,050.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 50.39 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 49.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News