हफ्ते के पहले दिन सस्‍ता हुआ सोना, चांदी के भी दाम घटे, चेक करें लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 11:04 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 दिसंबर 2022 की डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या 28 रुपए की गिरावट के साथ 52,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी सोमवार सुबह गिरावट दिखी।

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव भी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2022 की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार सुबह 0.51 फीसदी या 308 रुपए की गिरावट के साथ 60,567 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की घरेलू और वायदा कीमतों में गिरावट देखी गई है।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोमवार सुबह सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोमवार सुबह 0.33 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1763.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.23 फीसद या 4.08 डॉलर की गिरावट के साथ 1746.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव की बात करें तो सोमवार सुबह इसकी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.90 फीसद या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 21.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.79 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 20.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News