Gold-Silver Rate Down: गिर गए सोने-चांदी के दाम, 11 August को इतना सस्ता हुआ 10g Gold
punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 10:21 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद आज सोमवार (11 अगस्त) को सोने की कीमतों में 0.81 फीसदी की गिरावट आई है, MCX पर सोना 1,00,975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी 0.70 फीसदी की गिरावट आई है, चांदी 1,14,079 रुपए प्रति किग्रा पर है।
शुक्रवार को 239 रुपए महंगा हुआ सोना
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार, 8 अगस्त) सोना 239 रुपए महंगा हुआ। IBJA की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,942 रुपए, 22 कैरेट का 92,463 और 18 कैरेट की कीमत 75,707 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत भी 518 रुपए घटी।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।