Why Gold/Silver Down: क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें गिरावट के बड़े कारण?

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 02:46 PM (IST)

Why Gold/Silver Down Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 23 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सोना आधा प्रतिशत से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी में 2% से अधिक की गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना करीब 1,51,947 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2,42,600 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई।

गिरावट के प्रमुख कारण

डॉलर की मजबूती

सोने की कीमतों पर सबसे बड़ा दबाव अमेरिकी डॉलर की मजबूती से आया। डॉलर इंडेक्स में करीब 0.15% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे सोना महंगा होने के कारण इसकी मांग घटी और कीमतों में गिरावट आई।

कच्चे तेल में उछाल

ब्रेंट क्रूड की कीमत 2% बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ती है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

अमेरिका-ईरान तनाव

भू-राजनीतिक अनिश्चितता भी बाजार पर हावी है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को लेकर टकराव की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

ब्याज दर कटौती की उम्मीद घटी

तेल की बढ़ती कीमतों और तनाव के कारण महंगाई का दबाव बढ़ सकता है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 6 महीनों तक रेट कट टल सकता है, जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News